Mon, Sep 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RRB ALP Recruitment 2026: सीबीटी-1 परीक्षा की संभावित तारीखों का ऐलान; 3 से 5 नवंबर के बीच होगा आयोजन

by Tarun Bhardwaj • September 21, 2026
RRB ALP Recruitment 2026

RRB ALP Recruitment 2026: सीबीटी-1 परीक्षा की संभावित तारीखों का ऐलान; 3 से 5 नवंबर के बीच होगा आयोजन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 की पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) के लिए संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। अधिसूचना (CEN 01/2026) के अनुसार, यह परीक्षा 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच और पहचान सत्यापन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियम और तिथियां

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर और परीक्षा की तारीख की सूचना परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले दी जाएगी। इसी समय अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फ्री ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय किया जाएगा।

अभ्यर्थी अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक विवरण लॉक है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पूर्व इसे अनलॉक कर लें ताकि केंद्र पर प्रवेश में सुविधा रहे।

आधिकारिक सलाह

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट और सूचनाओं के लिए उम्मीदवारों को केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करने की हिदायत दी गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन; 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बंगाली और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी Asian Games 2026 से पहले कल जापान से भिड़ेगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया छाता में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद फिर सुलग उठा किसान आंदोलन बिहार के जमुई में सड़क पर जा रहे नाबालिग जोड़े से बदसलूकी और ‘बैड टच IIT Bombay Suicide Case में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला निलंबित पुणे में राज ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले इन्फ्लुएंसर से मनसे कार्यकर्ताओं ने मंगवाई माफी छाता शुगर मिल पर 40 दिन से जारी धरना देर रात पुलिस ने कराया खत्म