Tue, Sep 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • September 22, 2026
Gang-rape of a minor near Kalkaji Temple

Delhi: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजधानी के कालकाजी मंदिर परिसर के पास स्थित एक पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़िता और उसके साथी को डराया-धमकाया तथा वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

खुद को पुलिसकर्मी बताकर पार्क में घेरा

पुलिस जांच और पीड़िता के बयान के अनुसार, सोमवार (21 सितंबर) की शाम करीब 7:00 बजे पीड़िता अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। मंदिर में दर्शन के बाद शाम लगभग 7:30 बजे दोनों पास स्थित एक पार्क में चले गए, जहां 25 से 30 वर्ष की आयु के तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को डराया-धमकाया और पीड़िता के दोस्त को बंधक बना लिया।

इसके बाद तीनों युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। शाम करीब 8:45 बजे पार्क से सूचना मिलते ही पीसीआर व स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा, जिसकी पहचान आसिफ के रूप में हुई है और उसके पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पकड़े गए आरोपी आसिफ से पूछताछ के आधार पर फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस पार्क और आसपास के सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाकी बचे आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: RRB ALP Recruitment 2026: सीबीटी-1 परीक्षा की संभावित तारीखों का ऐलान; 3 से 5 नवंबर के बीच होगा आयोजन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बंगाली और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी Asian Games 2026 से पहले कल जापान से भिड़ेगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया छाता में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद फिर सुलग उठा किसान आंदोलन बिहार के जमुई में सड़क पर जा रहे नाबालिग जोड़े से बदसलूकी और ‘बैड टच IIT Bombay Suicide Case में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला निलंबित पुणे में राज ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले इन्फ्लुएंसर से मनसे कार्यकर्ताओं ने मंगवाई माफी छाता शुगर मिल पर 40 दिन से जारी धरना देर रात पुलिस ने कराया खत्म