Wed, Sep 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

by Tarun Bhardwaj • September 23, 2026
Finance Ministry's major decision amidst nationwide bank strike

Breaking: देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देशव्यापी बैंक हड़ताल के चलते आम लोगों को होने वाली संभावित परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सरकारी बैंक (Public Sector Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और उनमें सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

लगातार 5 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित

बैंक कर्मचारियों के प्रमुख संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। चूंकि 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की पूर्व निर्धारित छुट्टियां थीं, इसलिए लगातार 5 दिनों तक बैंकों में कामकाज ठप रहने का खतरा मंडरा रहा था। इसका सीधा असर आम जनता और कारोबारी गतिविधियों पर पड़ना तय था।

इसी स्थिति से निपटने और ग्राहकों की बैंकिंग आवश्यकताओं को सुचारू रखने के लिए सरकार ने रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया है।

रिजर्व बैंक ने दी मंजूरी, करेंसी चेस्ट और ATM भी रहेंगे चालू

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी वित्त मंत्रालय के इस फैसले का समर्थन करते हुए 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, प्रशासनिक कार्यालयों, एटीएम-लिंक्ड ब्रांचों और करेंसी चेस्टों को पूर्ण रूप से संचालित रखने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की सुविधा और वित्तीय सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्रालय और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने की अपील भी की है, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

प्रमुख बैंकों ने ग्राहकों के लिए जारी की थी सलाह

इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित कई बड़े सार्वजनिक बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। बैंकों ने ग्राहकों से अनुरोध किया था कि वे हड़ताल की तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी लेन-देन और शाखा से जुड़े कार्य समय रहते निपटा लें।

सरकार के इस ताजा फैसले से रविवार को ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपने बैंकिंग कार्य निपटा सकेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: गनमास्टर जी9 का डेब्यू ट्रैक ‘Afsaana Banaaya Aapne’ हुआ रिलीज़; डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक गनमास्टर जी9 का डेब्यू ट्रैक ‘Afsaana Banaaya Aapne’ हुआ रिलीज़ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘भारत टैक्सी’ और ‘कृषक समृद्धि’ पोर्टल का शुभारंभ एशियाई खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास; वेटलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक रजत पदक SIR विवाद पर चुनाव आयोग की दो टूक; कहा – ‘सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसले’ पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी अरविंद एनकाउंटर में ढेर वृंदावन में फर्जी साधु पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों से पीटा बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन