Wed, Sep 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM; दो एसडीएम और तीन तहसीलदारों के बदले कार्यक्षेत्र

by Tarun Bhardwaj • September 23, 2026
IAS Saloni Gautam appointed as the new SDM of Govardhan

Mathura: IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM; दो एसडीएम और तीन तहसीलदारों के बदले कार्यक्षेत्र

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बड़ा फेरबदल किया है। जारी किए गए नवीनतम तबादला आदेशों के तहत दो एसडीएम (SDM) तथा तीन तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।

इस फेरबदल के तहत आईएएस प्रशिक्षु सलोनी गौतम को गोवर्धन तहसील की नई एसडीएम नियुक्त किया गया है।

गोवर्धन एसडीएम सुशील कुमार सिंह जिला मुख्यालय संबद्ध

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गोवर्धन तहसील में अब तक तैनात रहे एसडीएम सुशील कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर नवागत आईएएस अधिकारी सलोनी गौतम को गोवर्धन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन तहसीलदारों के भी बदले गए प्रभार

तहसील स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए तीन तहसीलदारों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। रजनीश कुमार रंधावा को तहसीलदार मांट के पद की कमान सौंपी गई है। सुशील कुमार गुप्ता को गोवर्धन तहसील का नया तहसीलदार बनाया गया है। कृष्ण गोपाल मिश्र को सदर तहसील में तहसीलदार (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रशासन की ओर से स्थानांतरित सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक गनमास्टर जी9 का डेब्यू ट्रैक ‘Afsaana Banaaya Aapne’ हुआ रिलीज़ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘भारत टैक्सी’ और ‘कृषक समृद्धि’ पोर्टल का शुभारंभ एशियाई खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास; वेटलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक रजत पदक SIR विवाद पर चुनाव आयोग की दो टूक; कहा – ‘सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसले’ पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी अरविंद एनकाउंटर में ढेर वृंदावन में फर्जी साधु पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों से पीटा