Wed, Sep 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोविंदा-कोमल रानी के बप्पा के दर्शन के बाद कश्मीरा का पोस्ट वायरल; बोली “‘घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें'”

by Tarun Bhardwaj • September 23, 2026
Kashmera's post goes viral after Govinda and Komal visit Rani's father

गोविंदा-कोमल रानी के बप्पा के दर्शन के बाद कश्मीरा का पोस्ट वायरल; बोली “‘घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें'”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर-1’ गोविंदा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ और पारिवारिक विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं एक बार फिर गर्म हो गई हैं।

अपकमिंग फिल्म की को-स्टार संग नजर आए गोविंदा

सफेद कुर्ता और गले में दुपट्टा डाले ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचे गोविंदा के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार भी बप्पा के दर्शन करते दिखीं। दोनों की साथ में मौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा, क्योंकि पूर्व में भी दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें उड़ चुकी हैं। ऐसे में सुनीता आहूजा के साथ चल रहे तनाव के बीच दोनों का एक साथ दिखना चर्चा का विषय बन गया है।

कश्मीरा शाह का तीखा हमला: ‘घर तोड़ने वालों को न दें बढ़ावा’

इस वीडियो के सामने आने के बाद गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा पोस्ट शेयर किया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन पोस्ट का इशारा साफ तौर पर इसी विवाद की ओर माना जा रहा है।

कश्मीरा ने लिखा “मुझे यकीन नहीं होता कि लोग “एक रहस्यमयी महिला” को इतना ग्लैमरस दिखा रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें और उन पुरुषों को आदर्श मानना ​​छोड़ दें जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के साथ चले जाते हैं। यह घिनौना है। हमें अपने लोगों से ज़्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। कृपया इस पागलपन को रोकें।”

सुनीता आहूजा: ‘इंसानों से बेहतर होते हैं जानवर’

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का भी एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। अपने पालतू कुत्ते ‘विंटर’ के साथ नजर आईं सुनीता ने इंसानी रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा “जानवरों से प्यार करो, इंसान से नहीं… इंसान धोखेबाज होते हैं। जानवर बिना किसी स्वार्थ के सच्चा प्यार करते हैं।”

हालांकि सुनीता ने सीधे तौर पर गोविंदा का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर गोविंदा और उनके बीच चल रही अनबन से जोड़कर देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गोविंदा और सुनीता की शादी को 39 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे—यशवर्धन और टीना आहूजा हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच दूरियों की खबरें लगातार फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM; दो एसडीएम और तीन तहसीलदारों के बदले कार्यक्षेत्र

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक गनमास्टर जी9 का डेब्यू ट्रैक ‘Afsaana Banaaya Aapne’ हुआ रिलीज़ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘भारत टैक्सी’ और ‘कृषक समृद्धि’ पोर्टल का शुभारंभ एशियाई खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास; वेटलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक रजत पदक SIR विवाद पर चुनाव आयोग की दो टूक; कहा – ‘सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसले’ पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी अरविंद एनकाउंटर में ढेर वृंदावन में फर्जी साधु पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों से पीटा