Thu, Oct 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा के कृष्णा नगर बिजली घर पर देर रात सुरक्षाकर्मी ने संविदा कर्मचारी को मारी गोली, आगरा रेफर

by Tarun Bhardwaj • October 1, 2026
Security guard shot a contractual employee

मथुरा के कृष्णा नगर बिजली घर पर देर रात सुरक्षाकर्मी ने संविदा कर्मचारी को मारी गोली, आगरा रेफर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर स्थित बिजली घर पर बुधवार देर रात सुरक्षाकर्मी और संविदा विद्युत कर्मी के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी और हाथापाई के दौरान आक्रोशित सुरक्षाकर्मी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली संविदा कर्मी की छाती में जा लगी।

गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल आगरा के निजी अस्पताल में घायल की हालत स्थिर बनी हुई है।

गाली-गलौज के बाद हुई हाथापाई, फिर चला दी गोली

यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जब कृष्णा नगर बिजली घर पर तैनात पूर्व सैनिक व सुरक्षाकर्मी नेत्रपाल और संविदा विद्युत कर्मचारी दीपक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। जिस स्थान पर विवाद हुआ वहां उस समय कोई अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था और दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज से होती हुई मारपीट तक पहुंच गई।

हाथापाई के दौरान गुस्से में आए सुरक्षाकर्मी नेत्रपाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे बंदूक से निकली एक गोली सीधे दीपक की छाती में जा लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

अचानक गोली की आवाज सुनते ही परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दीपक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

सुरक्षाकर्मी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि कृष्णा नगर बिजली घर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से रिटायर्ड सैन्यकर्मियों की तैनाती की गई है। आरोपी नेत्रपाल भी सुरक्षा के नजरिए से वहीं तैनात था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी सुरक्षाकर्मी नेत्रपाल ने भागने की कोशिश नहीं की और खुद को पुलिस के हवाले (सरेंडर) कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर असलहा कब्जे में ले लिया है।

विवाद के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाकर्मी नेत्रपाल और संविदा कर्मी दीपक के बीच किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य विद्युत कर्मियों से पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: 20 साल लंबे सुनहरे सफर के बाद विदा होगा करण जौहर का ‘Koffee With Karan’ शो; 9वें सीजन का ऐलान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार ने संभाली 1 कोर के GOC की कमान प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दर्शन और दीक्षा पर रोक मथुरा के कृष्णा नगर बिजली घर पर देर रात सुरक्षाकर्मी ने संविदा कर्मचारी को मारी गोली ‘नीला ड्रम’ मर्डर केस में मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल दोषी करार मोदी कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा; रबी फसलों के MSP में भारी बढ़ोतरी ओपनएआई ने पेश किए AI एजेंट्स ‘Dots’ और ‘GPT-6.1 Sol’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI का नाम बदलकर किया SI चुनाव आयोग ने वोटर फॉर्म 6 से हटाया गया अतिरिक्त घोषणापत्र