Fri, Oct 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘Sigma’ Review: सिनेमाघरों में आई ‘सिग्मा’; फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बताया ‘इंटरवल ब्लॉक धमाका’

by Tarun Bhardwaj • October 2, 2026
Sigma' hits theaters

‘Sigma’ Review: सिनेमाघरों में आई ‘सिग्मा’; फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बताया ‘इंटरवल ब्लॉक धमाका’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने बतौर निर्देशक सिनेमाई दुनिया में अपना कदम रख दिया है। 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के खास मौके पर जेसन संजय के निर्देशन में बनी पहली मच-अवेटेड फिल्म ‘सिग्मा’ (Sigma) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म को लेकर दर्शकों और थलपति विजय के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) देखने वाले फैंस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं और रिव्यू दे रहे हैं।

बेटे की  फिल्म देखने पहुंचीं मां और बहन

जेसन संजय को उनके इस खास और बड़े दिन पर सपोर्ट करने के लिए उनकी मां संगीता सोरनालिंगम और बहन दिव्या शाशा चेन्नई के प्रसिद्ध ‘कमला सिनेमाज’ (Kamla Cinemas) पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संगीता पैपराजी और फैंस का मुस्कुराकर अभिवादन करती नजर आईं। गौरतलब है कि थलपति विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद संगीता और दिव्या पहली बार किसी सार्वजनिक स्थान पर एक साथ मीडिया के कैमरों में कैद हुई हैं। लंबे समय बाद मां-बेटी को एक साथ देखकर विजय के फैंस भी बेहद खुश नजर आए।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिव्यू

फिल्म ‘सिग्मा’ का पहला शो खत्म होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। सिनेमाघरों के अंदर से कई फैंस थलपति विजय और निर्देशक जेसन संजय के लिए बनाई गई स्पेशल एडिटिंग क्लिप्स और सीन्स शेयर कर थिएटर में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के पहले हाफ और इंटरवल को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा कि ‘सिग्मा’ का इंटरवल ब्लॉक बिल्कुल धमाका है, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि पहला हाफ पूरा हो चुका है और थिएटर में बेहद जबरदस्त माहौल बना हुआ है।

क्या है फिल्म ‘सिग्मा’ की कहानी और स्टारकास्ट?

लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुभास्करन द्वारा निर्मित ‘सिग्मा’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन-एडवेंचर और हाइस्ट कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा संदीप किशन के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी में मिले एक बड़े धोखे के बाद हार मानने के बजाय वापस लड़ने और अपने हक को हासिल करने का फैसला करता है।

कहानी आगे चलकर 500 करोड़ रुपये के ड्रग्स और सट्टेबाजी के एक विशाल नेटवर्क से जुड़ जाती है, जिसके कारण नायक को कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन, योग जापी, शीला राजकुमार और कमलेश जेगन जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण सहयोगी किरदार निभाए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Asian Games 2026: जन्मदिन पर लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिया खास तोहफा; चीन की बाओ ज़ियी को हराकर भारत को दिलाया गोल्ड

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन की एक्टिंग और क्लाइमैक्स का चला जादू जेसन संजय की पहली फिल्म ‘सिग्मा’ रिलीज जन्मदिन पर लवलीना बोरगोहेन की स्वर्णिम सौगात; चीन की बाओ ज़ियी को हराकर जीता गोल्ड प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात गांधी जयंती पर राजघाट पर पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने महात्मा गांधी को किया नमन दिल्ली में DMRC ने जारी की नई एडवाइजरी लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार ने संभाली 1 कोर के GOC की कमान प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दर्शन और दीक्षा पर रोक