Thu, Oct 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज; साधक रसिक दुलारी प्रकरण के 14 दिन बाद भक्तों को दिए दर्शन

by Tarun Bhardwaj • October 8, 2026
Sant Premanand Maharaj reached 'Keli Kunj' Ashram

Vrindavan: ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज; साधक रसिक दुलारी प्रकरण के 14 दिन बाद भक्तों को दिए दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह अचानक रमण रेती क्षेत्र स्थित अपने मुख्य ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे। साधक रसिक दुलारी शरण की दुखद घटना के 14 दिनों के अंतराल के बाद महाराज जी के अचानक आगमन और दर्शन से अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान उन्होंने वाराह घाट स्थित अपने गुरुदेव के आश्रम में भी नमन किया, जिसके बाद वे पुनः अपने प्रवास स्थल लौट गए।

भोर में केली कुंज व गुरु आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे संत प्रेमानंद महाराज अपने परिकर के साथ मांट क्षेत्र के जहांगीरपुर खादर स्थित ‘यमुना बिहार कुंज’ आश्रम से वाहनों के काफिले के साथ निकले। भोर के समय यकायक अपने बीच महाराज जी को देखकर आश्रम और आसपास मौजूद भक्त भाव-विभोर हो गए और उन्होंने करीब 5 से 10 मिनट तक केली कुंज आश्रम में समय व्यतीत किया।

इसके पश्चात महाराज जी वाराह घाट स्थित अपने गुरु पूज्य श्री हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां लगभग 5 मिनट रुककर गुरुदेव के दर्शन एवं नमन करने के बाद वे वापस यमुना बिहार कुंज आश्रम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान महाराज जी की एक झलक पाते ही श्रद्धालुओं ने ‘श्री हरिवंश’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से संपूर्ण वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगा विराम

साधक रसिक दुलारी शरण की दुखद मृत्यु के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा था कि महाराज जी ने स्थाई रूप से केली कुंज छोड़ दिया है और वे पूर्ण एकांतवास में चले गए हैं। गुरुवार को महाराज जी के सार्वजनिक रूप से केली कुंज और गुरु आश्रम आगमन के बाद इन सभी भ्रामक दावों और अफवाहों पर पूर्णतः विराम लग गया है।

साधक प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बाद से प्रशासनिक व पुलिस स्तर पर जांच की प्रक्रिया जारी है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटा हुआ है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Nana Patekar Passed Away: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन; सिनेमा जगत में शोक की लहर

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

विराट कोहली के प्रवक्ता के खंडन पर फलाहारी महाराज का नया बयान जारी वृन्दावन में ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन ICC T20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप-10 में मारी एंट्री धार्मिक नगरी वृंदावन में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी IPS आलोक राज नारायण होंगे मथुरा के नए ASP चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात पर उठी अफवाहों का विराट कोहली की टीम ने किया खंडन