यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका में बढ़ती तेल की कीमतों और गंभीर डीजल संकट से निपटने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई "अत्यंत सफल" बातचीत के बाद ट्रंप ने घोषणा की है कि रूस तुरंत अमेरिकी और वैश्विक बाजारों के लिए लाखों टन डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा, जिससे ईंधन के दामों में भारी गिरावट आने की उम्मीद है। रूस से चरणबद्ध तरीके से होगी डीजल की आपूर्ति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रूस से होने वाली इस आपूर्ति के तहत शुरुआत में तुरंत 3 लाख टन से अधिक डीजल भेजा जाएगा, जिसके बाद अगले चरणों में आपूर्ति को और बढ़ाया जाएगा। ट्रंप की घोषणा के मुताबिक, आगामी नवंबर माह में 5 लाख टन डीजल की सप्लाई की जाएगी और इसके बाद कुल 30 लाख टन डीजल भेजे जाने की योजना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस से होने वाली इस सप्लाई और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' पर अमेरिका के नियंत्रण से वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी किसानों, पशुपालकों और ट्रक चालकों के लिए ईंधन की कीमतें कम करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। [embedpress]https://x.com/TruthTrumpPost/status/2108637754980532571?s=20[/embedpress] पश्चिम एशिया युद्ध से बिगड़ा तेल बाजार का संतुलन अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की हालिया तेल बाजार रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और रूस की रिफाइनिंग से जुड़ी समस्याओं ने वैश्विक ईंधन बाजार पर भारी दबाव बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त के दौरान खाड़ी देशों और रूस से डीजल एवं गैस ऑयल का शुद्ध निर्यात फरवरी के मुकाबले प्रतिदिन 16 लाख बैरल घट गया था। इसके अलावा, युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर निगरानी वाले तेल भंडार में 50.7 करोड़ बैरल की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते बाजार में आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं और कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ था। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi: जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में; राजधानी में कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पहरा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]