Mon, Oct 12th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Nobel Prize in Economics 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

by Tarun Bhardwaj • October 12, 2026
Robert E. Hall and Michael Woodford awarded the Nobel Prize in Economics

Nobel Prize in Economics 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने और आर्थिक संकटों से निपटने के लिए ऐतिहासिक मॉडल तैयार करने वाले दो प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्रियों—रॉबर्ट ई. हॉल (Stanford University) और माइकल वुडफोर्ड (Columbia University)—को वर्ष 2026 के ‘इकोनॉमिक साइंसेज में अल्फ्रेड नोबेल मेमोरियल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। स्वीडन की प्रतिष्ठित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को स्टॉकहोम में इस सर्वोच्च सम्मान की घोषणा की।

शोध की मुख्य विशेषताएं और वैश्विक प्रभाव

रॉयल स्वीडिश अकादमी के अनुसार दोनों अर्थशास्त्रियों को ‘मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता की सूक्ष्म आर्थिक नींव’ (Microeconomic Foundations for Macroeconomic Stabilization) पर उनके उत्कृष्ट शोध के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

जिसके संबंध में पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष जॉन हास्लर ने बताया कि रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड का शोध उन आधुनिक आर्थिक मॉडलों का मजबूत आधार है जिनका उपयोग आज दुनिया भर के केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय करते हैं, और इन मॉडलों की सहायता से ऊर्जा संकट, मुद्रास्फीति के दबाव तथा परिवारों के खर्च में अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियों का सटीक और समयबद्ध समाधान संभव हो सका है।

इसके अलावा यह शोध नीति निर्माताओं को मंदी के प्रभाव को कम करने और आर्थिक अनिश्चितता के दौर में समयबद्ध निर्णय लेने के लिए एक वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है, वहीं पुरस्कार की घोषणा के बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल वुडफोर्ड ने फोन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे एक बहुत बड़ा सम्मान और सुखद आश्चर्य बताया।

क्या है ‘नोबेल मेमोरियल पुरस्कार’?

इस पुरस्कार का आधिकारिक नाम ‘बैंक ऑफ स्वीडन प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल’ है, जिसकी शुरुआत स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा वर्ष 1968 में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में की गई थी।

हालांकि यह 1895 की अल्फ्रेड नोबेल की मूल वसीयत के 5 मुख्य पुरस्कारों का हिस्सा नहीं था, फिर भी इसे 1969 से लगातार हर साल 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि) को अन्य नोबेल पुरस्कारों के साथ ही प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्रियों को 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि संयुक्त रूप से प्रदान की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष (2025) यह पुरस्कार कारोबारी नवाचार और आर्थिक विकास पर उनके शोध के लिए तीन शोधकर्ताओं को प्रदान किया गया था, जिसमें बताया गया था कि नए आविष्कार कैसे जीवन स्तर को बेहतर बनाते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Sara Tendulkar Birthday: सारा तेंदुलकर के 29वे जन्मदिन पर पिता सचिन तेंदुलकर ने साझा किया भावुक संदेश

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की बाद चौकी के पास चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सारा तेंदुलकर के 29वे जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने साझा किया भावुक संदेश फेस्टिव सीजन के लिए Apple ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले स्पेशल एडिशन AirPods मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP श्लोक कुमार ने 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले विपक्ष के आज सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले CJI जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा बयान आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष मथुरा में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल