यूनिक समय, नई दिल्ली। दिसंबर में होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-श्रीलंका दौरे को लेकर चल रही अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर विराम लगा दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-श्रीलंका वनडे मैच को अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने की खबरें पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं। बोर्ड ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है और यह मुकाबला निर्धारित स्थल दिल्ली में ही खेला जाएगा। क्यों उड़ी थीं मैच शिफ्ट होने की अफवाहें? मीडिया में इस तरह की चर्चाएं इसलिए सामने आ रही थीं क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेनोवेशन का कार्य प्रस्तावित है। इसके तहत स्टेडियम की पिच, आउटफील्ड और ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह आधुनिक और उन्नत बनाया जाना है। इस मरम्मत कार्य के चलते यह अंदेशा जताया जा रहा था कि मैच किसी अन्य शहर में स्थानांतरित किया जा सकता है, जिसे बीसीसीआई ने सिरे से खारिज कर दिया है। भारत-श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल श्रीलंकाई टीम इस साल दिसंबर में भारत दौरे पर आएगी, जिसके तहत पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसमें वनडे सीरीज के तहत पहला वनडे 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में, दूसरा वनडे 16 दिसंबर को बेंगलुरु में, और तीसरा वनडे 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। जो भारत के लिए वर्ष 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से खिलाड़ियों का सही कॉम्बिनेशन तैयार करने में बेहद अहम होगी। जबकि टी20 सीरीज के अंतर्गत पहला टी20 22 दिसंबर को राजकोट में, दूसरा टी20 24 दिसंबर को कटक में, और तीसरा टी20 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे शेड्यूल से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल बोर्ड की प्रेस विज्ञप्ति पर ही भरोसा करें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]