Wed, Oct 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Meerut: बहुचर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में कोर्ट का बड़ा फैसला; मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सुनाई फांसी की सजा

by Tarun Bhardwaj • October 14, 2026
Meerut Blue Drum Murder Case

Meerut: बहुचर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में कोर्ट का बड़ा फैसला; मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सुनाई फांसी की सजा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मेरठ। बहुचर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में जिला अदालत ने बुधवार (14 अक्टूबर 2026) को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। करीब 13 महीने तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया, 127 सुनवाई की तारीखों और 22 से अधिक गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने दोनों को इस जघन्य अपराध के लिए मौत की सजा का हकदार माना।

1. 13 महीने चली सुनवाई

मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को की गई थी। हत्या के बाद उनके शव को बेरहमी से 5 टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में भर दिया गया था और ऊपर से सीमेंट डालकर उसे बंद कर दिया गया था ताकि सबूत मिटाए जा सकें। इस सनसनीखेज मामले में मेरठ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया था।

जिला अदालत ने पिछले महीने 30 सितंबर 2026 को दोनों को इस मामले में दोषी करार दिया था, जिसके बाद आज सजा का ऐलान किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रो पड़े दोषी

नीला ड्रम हत्याकांड में सजा सुनाए जाने से पहले चौधरी चरण सिंह कारागार में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जोड़ा गया। फैसले से पहले जब जज ने मुस्कान से पूछा कि वह इस मामले में क्या कहना चाहती है, तो उसने रोते हुए केवल इतना कहा कि “मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए,” जिसके बाद वह खामोश हो गई।

वहीं, दूसरे दोषी साहिल से जब यही सवाल पूछा गया, तो वह पूरी तरह चुप रहा। अदालत का फैसला आते ही मृत सौरभ राजपूत की मां की आंखें नम हो गईं और उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि उन्हें अंततः न्याय मिल गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP Police Constable Recruitment: सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित; 32,679 पदों की मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला; 11.40 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस श्रेयस अय्यर ने ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे मेरठ के बहुचर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में कोर्ट का बड़ा फैसला यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के सेट पर स्टंट के दौरान बड़ा हादसा टला; अभिनेता इमरान हाशमी सुरक्षित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में महोली रोड निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम लापता मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP श्लोक कुमार ने तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले