Wed, Oct 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर ने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे

by Tarun Bhardwaj • October 14, 2026
Shreyas Iyer makes a big leap in T20 batting rankings

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर ने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्थान की छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मौजूदा घरेलू टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर अय्यर 798 रेटिंग अंकों के साथ अब करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

टॉप-5 में तीन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग के शीर्ष पांच में भारत के तीन खिलाड़ियों ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, जिसमें ईशान किशन 904 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं और अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इनके अलावा, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 883 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर 798 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 793 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

इसके अलावा, बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा भी एक पायदान ऊपर चढ़कर 793 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिससे टी20 रैंकिंग के शीर्ष-10 में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा और अधिक मजबूत हो गया है।

वेस्टइंडीज सीरीज में अय्यर का शानदार प्रदर्शन

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में  श्रेयस अय्यर की इस छलांग के पीछे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में उनका बेहतरीन प्रदर्शन है। लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अय्यर ने नाबाद 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था।

इसके बाद रांची में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 40 रन बनाए। अब तक अपने 70 टी20 मुकाबलों की 66 पारियों में अय्यर ने 32.47 की औसत और 141.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 1656 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP Police Constable Recruitment: सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित; 32,679 पदों की मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला; 11.40 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस श्रेयस अय्यर ने ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे मेरठ के बहुचर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में कोर्ट का बड़ा फैसला यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के सेट पर स्टंट के दौरान बड़ा हादसा टला; अभिनेता इमरान हाशमी सुरक्षित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में महोली रोड निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम लापता मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP श्लोक कुमार ने तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले