यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पेशावर स्थित अफरीदी आबाद इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक प्राइवेट स्कूल की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 29 स्कूली बच्चों और एक महिला शिक्षिका समेत कुल 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अस्पताल में आपातकाल घोषित पेशावर के 'लेडी रीडिंग अस्पताल' (LRH) के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी बच्चों की उम्र 7 से 13 वर्ष के बीच थी। अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 'रेस्क्यू 1122' की टीमें और आपदा राहत वाहन मौके पर मौजूद हैं। मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों में से 6 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया गहरा शोक प्राइवेट स्कूल में हुई इस हृदय विदारक घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं और ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सुरक्षा मानकों की कमी बनी वजह विशेषज्ञों और स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में इस तरह की इमारतों और छतों का गिरना आम बात हो गई है, जिसका मुख्य कारण सुरक्षा मानकों की भारी कमी और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल है। इससे पहले इसी साल जून में लाहौर के एक ट्यूशन सेंटर में छत गिरने से एक दर्जन से अधिक बच्चों की जान चली गई थी, वहीं कराची के लियारी इलाके में भी एक बहुमंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो चुका है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Jailer 2 Review: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में धमाकेदार आगाज; धनुष ने बताया ‘मस्ट वॉच ब्लॉकबस्टर ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]