यूनिक समय, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सीजेपी ने 16 अक्टूबर (कल) शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है। इस प्रदर्शन के खिलाफ कनॉट प्लेस के दुकानदारों और व्यापारियों ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां कोर्ट ने फिलहाल प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का पूरा भरोसा दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को आश्वस्त किया कि विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक और संभव कदम उठाए जाएंगे। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के इस बयान को अपने रिकॉर्ड पर ले लिया है। दुकानदारों और व्यापारियों का विरोध याचिकाकर्ताओ के वकील ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि सेंट्रल पार्क के बीचों-बीच इस तरह के विरोध प्रदर्शन का ऐलान गलत है। उन्होंने दलील दी कि यह दशहरा का वीकेंड है और इस प्रकार के आयोजनों से दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और लोग पहले ही अपनी दुकानें बंद करने लगे हैं। CTI का विरोध और गृह मंत्री को पत्र अभिजीत दिपके के इस प्रदर्शन के खिलाफ व्यापारी संगठन 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) भी खुलकर सामने आ गया है। CTI ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कनॉट प्लेस पर CJP के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च को अनुमति न देने की मांग की है। संगठन का दावा है कि इससे पहले 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के कारण व्यापारियों को लगभग 2,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, कहा- ‘यह नए भारत की सशक्त तस्वीर है’ ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]