यूनिक समय, नई दिल्ली। हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान और स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सौंपी जानी थी, लेकिन अब उनकी जगह हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार के नेशनल ड्यूटी पर लौटने के कारण तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भुवनेश्वर कुमार की नेशनल टीम में वापसी क्रिकेट हॉन्ग कॉन्ग, चाइना द्वारा आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा की गई है कि भुवनेश्वर कुमार अब टीम इंडिया की नेशनल टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं, जिसे आगामी 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके अलावा भुवी शनिवार (17 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आखिरी टी20 मुकाबले के लिए भी टीम का हिस्सा हैं। इसी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के चलते उन्हें हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस से हटना पड़ा है। आयोजकों ने 'स्विंग किंग' भुवनेश्वर कुमार को ब्लू जर्सी में देश के लिए वापसी करने पर शुभकामनाएं दी हैं। 7 सदस्यीय भारतीय टीम हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के इस रोमांचक टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो हाल ही में आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस सात सदस्यीय स्क्वॉड में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारतीय स्क्वॉड: क्रुणाल पंड्या (कप्तान) कुलवंत खेजरोलिया शशांक सिंह राहुल तेवतिया नीतीश राणा राहुल त्रिपाठी टी. नटराजन कब और कहां आयोजित होगा टूर्नामेंट? हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें कुल 12 टीमें खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी और भारत तथा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है। जिसके शेड्यूल के अनुसार पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 30 अक्टूबर को सुबह 8:05 बजे (भारतीय समयानुसार) यूएई के खिलाफ करेगा और इसके बाद 30 अक्टूबर को ही सुबह 11:45 बजे (भारतीय समयानुसार) भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप मैच 31 अक्टूबर को सुबह 8:05 बजे यूएई के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप चरण के मुकाबलों के बाद सभी टीमें अपने प्रदर्शन के आधार पर कप, प्लेट और बाउल वर्गों में आगे बढ़ेंगी। क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम इस रोमांचक फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: World: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला; रूस से जुड़े प्रतिबंधों और टैरिफ से भारत को मिली बड़ी राहत; ‘ग्राहम एक्ट’ पर दी छूट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]