Fri, Oct 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: थाना जैंत क्षेत्र में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला शव; मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

by Tarun Bhardwaj • October 23, 2026
In the Jaint police station area, the body of a married woman was found hanging under suspicious circumstances

Mathura: थाना जैंत क्षेत्र में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला शव; मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौमुहां कस्बे के थोक मनी इलाके में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना के सामने आने के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मायके पक्ष के गंभीर आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान शीतल के रूप में हुई है। मृतका के भाई मानसिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शीतल की शादी जयगोपाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे लगातार पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शीतल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि शीतल को गर्भावस्था के दौरान गर्भपात कराने और संतान न होने को लेकर भी लगातार परेशान किया गया। शीतल ने अपनी जान को गंभीर खतरा होने की आशंका भी जताई थी, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों के रवैये में कोई सुधार नहीं आया।

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शीतल का शव कमरे में फंदे पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिलने की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतका के भाई मानसिंह की तहरीर के आधार पर थाना जैंत पुलिस ने पति जयगोपाल, सास जमुना, ससुर धीमू, ननद गुड़िया तथा गिरधारी और संजू समेत कुल छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना, बिना अनुमति गर्भपात कराने और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस का पक्ष और जांच जारी

इस मामले को लेकर सीओ सदर वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: 14 दिन बाद श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज; पदयात्रा के दौरान उमड़ा भक्तों का सैलाब

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत ने UN में पाकिस्तान को आतंकवाद और अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर लताड़ा प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का नया पोस्टर और ‘कल्कि 2’ का बीटीएस वीडियो हुआ रिलीज 14 दिन बाद श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए लागू होंगे कड़े सिम-बाइंडिंग नियम सोने की कीमतों में आई गिरावट; जानिए आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; ईशान किशन मुकाबले से हुए बाहर एमएलसी चुनाव के लिए मथुरा में मतदान शुरू; 15 केंद्रों पर 17,363 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि मथुरा शहर में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026