Mon, Oct 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई-बेंगलुरु और दिल्ली-वाराणसी के बीच शुरू होगी 2 नई ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेनें; जानें रूट, समय और हर जानकारी

by Tarun Bhardwaj • October 26, 2026
New 'Vande Bharat Sleeper' trains will soon be introduced between Mumbai–Bengaluru and Varanasi–New Delhi

मुंबई-बेंगलुरु और दिल्ली-वाराणसी के बीच शुरू होगी 2 नई ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेनें; जानें रूट, समय और हर जानकारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने प्रीमियम ओवरनाइट ट्रेन नेटवर्क का विस्तार करने जा रहा है। इसके तहत देश में दो नई आधुनिक ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। ये ट्रेनें मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ेंगी। इस पहल से कारोबारी यात्रियों, कामकाजी पेशेवरों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को रातभर की आरामदायक और तेज यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगी। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे प्रयागराज, रात 12:40 बजे कानपुर और अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर सुबह 4:45 बजे प्रयागराज और सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। नियमित सेवाएं शुरू होने के बाद यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर

यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) से जोड़ेगी। इस दौरान यह यात्रा कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर, गुंतकल और अनंतपुर से होकर पूरी होगी। मुंबई से रात 8:10 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी, जिससे मौजूदा उद्यान एक्सप्रेस की तुलना में यात्रा समय में लगभग 6 घंटे 20 मिनट की बचत होगी।

किराया ढांचा और बुकिंग नियम

वंदे भारत स्लीपर का किराया 2.40 रुपये से 3.80 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर के बीच तय किया गया है, जिसके तहत थर्ड एसी में 1000 किलोमीटर की यात्रा का अनुमानित बेस किराया लगभग 2,400 रुपये तथा जीएसटी अतिरिक्त होगा।

इन ट्रेनों में केवल कन्फर्म बुकिंग ही उपलब्ध होगी और आरएसी टिकट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है, जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को केवल टिकट कैंसिल होने की स्थिति में ही कन्फर्म सीट मिल सकेगी।

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में लोअर बर्थ का विशेष कोटा निर्धारित किया गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Hyundai Bayon Launch: भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘ह्यूंदै बेयोन’; शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

रिलीज से पहले ही चला ‘रामायण’ का जादू; एडवांस बुकिंग में जुटाए करोड़ों विपक्ष की महारैली के जवाब में बीजेपी का राष्ट्रव्यापी ‘पदयात्रा’ प्लान; दिग्गज नेता होंगे शामिल पटना में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर बढ़ा राजनीतिक विवाद भारत में लॉन्च हुई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘ह्यूंदै बेयोन श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के तहत नंद बाबा मंदिर में पवित्र शिला पूजन ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका; ईशान किशन हुए बाहर, BCCI ने की पुष्टि दूसरे धर्म में लव मैरिज करने पर भाई ने की बहन की हत्या