Tue, Oct 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UGC NET दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल; ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक करें अपना ऑनलाइन आवेदन

by Tarun Bhardwaj • October 27, 2026
The last date for registration for UGC NET December 2026 is tomorrow

UGC NET दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल; ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक करें अपना ऑनलाइन आवेदन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। एजेंसी द्वारा जारी नवीनतम अपडेट के अनुसार, इस परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क (Late Fee) आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम समय में सर्वर पर अत्यधिक ट्रैफिक या तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए वे समय रहते अपना आवेदन पत्र पूरा कर लें।

अब तक 5.50 लाख से अधिक पंजीकरण

NTA द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 तक कुल 5,50,048 अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 3,73,419 अभ्यर्थियों ने अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करते हुए परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। इसके अतिरिक्त, 1,36,993 अभ्यर्थियों का फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने तथा शुल्क भुगतान का चरण शेष है, जबकि 31,580 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज तो अपलोड कर दिए हैं परंतु उनका शुल्क जमा करना अभी बाकी है।

परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तिथियां

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए NTA द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) है, जबकि 500 रुपये के लेट फीस शुल्क के साथ अभ्यर्थी 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, भरे हुए फॉर्म में सुधार के लिए आवेदन संशोधन (Correction Window) की अवधि 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक तय की गई है। परीक्षा शहर की सूचना (City Intimation Slip) 23 नवंबर 2026 को तथा एडमिट कार्ड 07 दिसंबर 2026 से जारी किए जाएंगे, और UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 तथा 21 दिसंबर 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क और आवश्यक दिशानिर्देश

सामान्य / अनारक्षित वर्ग: ₹1,150/-

General-EWS / OBC (NCL): ₹600/-

SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: ₹325/-

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म भरते समय अपना स्वयं का सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ही दर्ज करें। फीस भुगतान के पश्चात कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-4759000 / 011-69227700 या ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी; शैक्षणिक संस्थान बंद और कई ट्रेनें रद्द

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी UGC NET दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज बंद और रेल सेवाएं प्रभावित रिलीज से पहले ही चला ‘रामायण’ का जादू; एडवांस बुकिंग में जुटाए करोड़ों विपक्ष की महारैली के जवाब में बीजेपी का राष्ट्रव्यापी ‘पदयात्रा’ प्लान; दिग्गज नेता होंगे शामिल पटना में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर बढ़ा राजनीतिक विवाद भारत में लॉन्च हुई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘ह्यूंदै बेयोन श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के तहत नंद बाबा मंदिर में पवित्र शिला पूजन