Tue, Nov 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

by Tarun Bhardwaj • November 3, 2026
DM Chandra Prakash Singh has changed the jurisdiction of five SDM level officers

Mathura News: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले में प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत एसडीएम स्तर के पांच प्रमुख अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डीएम द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी?

प्रशासनिक बदलाव के इस क्रम में प्रशिक्षु सहायक मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम को एसडीएम गोवर्धन के पद से हटाकर गोवर्धन में ही उप जिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गोवर्धन में उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर कार्यरत संजय सिंह को नया एसडीएम गोवर्धन नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही पूर्व में मथुरा में उप जिलाधिकारी न्यायिक के रूप में तैनात साक्षी शर्मा को स्थानांतरित कर एसडीएम छाता बनाया गया है और छाता में एसडीएम के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार को महावन में उप जिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं महावन में उप जिलाधिकारी न्यायिक के रूप में सेवाएं दे रहे अश्वनी कुमार को स्थानांतरित कर सदर तहसील में इसी पद पर नई तैनाती प्रदान की गई है।

प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जिलाधिकारी के इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और आम नागरिकों से जुड़े राजस्व व न्यायिक मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुए इस बदलाव से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कामकाज में और अधिक गति आने की उम्मीद है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: मथुरा वासियों के लिए बड़ी खबर; ‘ब्रजरज उत्सव 2026’ की समय-सीमा बढ़ी, अब 5 नवंबर तक लगेगा मेला और फूड कोर्ट

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर गहराया विवाद; थाने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दर्ज कराई शिकायत मथुरा में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदा अभिनेता तुषार कपूर को कॉल पर मिली धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की मांग मथुरा के ‘ब्रजरज उत्सव 2026’ की समय-सीमा बढ़ी दिल्ली-NCR में दीपावली पर 2 दिन ग्रीन पटाखों की सशर्त इजाजत; सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय-सीमा न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऋषभ पंत की फिटनेस पर संस्पेंस बरकरार, अगले दो दिनों में होगा री-टेस्ट अहमदाबाद में अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपने 10 साल के मासूम बेटे की हत्या