यूनिक समय, नई दिल्ली। अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शर्वरी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टाइटल ट्रैक और अन्य गानों की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसका एक नया रोमांटिक गाना 'सावन आया है' रिलीज कर दिया है। यह गाना 90's के रोमांटिक दौर की यादें ताजा करता है, जिसमें बारिश के मौसम के बीच आयुष्मान खुराना और शर्वरी की रोमांटिक केमिस्ट्री और डांस दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। दिग्गज कलाकारों की आवाज इस 'सावन आया है' गाने को मशहूर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया तथा लोकप्रिय पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। गाने में साड़ी पहने शर्वरी की अदाएं और आयुष्मान का सुरीला अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। रिलीज होने के कुछ ही समय में इस गाने को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और सोशल मीडिया पर दर्शक इसकी सादगी, सुंदर धुनों तथा कर्णप्रिय लिरिक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। [embedpress]https://youtu.be/A-G-OnSD8OA?si=hOda64a-1Mjqx-gf[/embedpress] माधुरी दीक्षित के साथ शर्वरी का खास डांस मोमेंट इससे पूर्व, राजश्री सिनेमा की समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हुए अभिनेत्री शर्वरी ने फिल्म के टाइटल ट्रैक पर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ एक खास वीडियो साझा किया था। इस पल को अपने करियर के लिए बेहद खास बताते हुए शर्वरी ने निर्देशक सूरज बड़जात्या की 'ओजी' (OG) हीरोइनों में शुमार माधुरी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया था। उनके इस साझा डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। रिलीज की तारीख सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक पारिवारिक और म्यूजिकल एंटरटेनर फिल्म है, जिसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी महीने 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी पर गहराया विवाद; थाने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दर्ज कराई शिकायत ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]