Sat, Nov 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: दीपावली पर शहर में 10 स्थानों पर सजे आतिशबाजी बाजार; DM और SSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

by Tarun Bhardwaj • November 7, 2026
Fireworks markets set up at 10 locations in Mathura

Mathura News: दीपावली पर शहर में 10 स्थानों पर सजे आतिशबाजी बाजार; DM और SSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। दीपावली पर्व को लेकर कान्हा की नगरी में आतिशबाजी के बाजार सज गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए 3 दिनों के लिए शहर में 10 निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। व्यवस्था के अनुसार, प्रत्येक स्थल पर 50 से अधिक दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। पर्व के दौरान सुरक्षा, अग्निशमन प्रबंधों और प्रशासनिक दिशानिर्देशों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ बाजारों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

रामलीला मैदान और सदर बाजार में सुरक्षा जांच व डेमो

निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक अधिकारी सबसे पहले रामलीला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानों पर उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों का गहनता से मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली परखने के लिए एक दुकान पर रखे फायर सिलेंडर का मौके पर डेमो भी कराया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने दुकानदारों को आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन उपकरण तत्काल संचालित करने के निर्देश दिए। लगभग आधे घंटे तक रामलीला मैदान में मुआयना करने के उपरांत अधिकारियों की टीम सदर बाजार स्थित आतिशबाजी स्थल का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गई।

सभी विभाग अलर्ट पर

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराते हुए ही दुकानें लगवाई गई हैं। दुकानों पर बालू, पानी की उपलब्धता और फायर सेफ्टी उपकरणों के मानकों की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व के दौरान स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दूसरी ओर, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि राजपत्रित अधिकारियों की टीमों द्वारा सभी आतिशबाजी स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की अनदेखी न हो।

कॉलेज ग्राउंड में बाजारों पर CFO का बयान

शहर के कुछ कॉलेज मैदानों में बाजार लगाए जाने के विषय पर मुख्य फायर अधिकारी (CFO) अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 10 स्थानों पर आतिशबाजी बिक्री की अनुमति दी गई है। वर्तमान में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं, फिर भी नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

दूसरी ओर, आतिशबाजी बाजारों में खरीदारी के लिए आम नागरिकों और बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों को आतिशबाजी दिलाने पहुंचे प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर ने सनातन परंपराओं और पर्व के उत्साह का जिक्र करते हुए सभी से सुरक्षा मानकों व ग्रीन पटाखों के प्रयोग के साथ हर्षोल्लासपूर्वक दीपावली मनाने का संदेश दिया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Rasik Dulari Sharan Case: रसिक दुलारी शरण प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टली; 7 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

यूपी के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का बड़ा तोहफा; DA बढ़कर हुआ 63% वेलिंगटन में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त दीपावली पर मथुरा शहर में 10 स्थानों पर सजे आतिशबाजी बाजार भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे करियर में पहली बार हुए ‘गोल्डन डक’ का शिकार संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टली आगामी त्योहारों को लेकर मथुरा में कड़ी सुरक्षा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में एकजुट हुआ ब्रज का संत समाज