Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दारोगा ने दारोगा के मुंह पर तमाचा मारा

by यूनिक समय • January 8, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। शस्त्र कार्यालय के सामने एक दारोगा के सिर अंगूर की बेटी का नशा ऐसा चढ़ा कि वह अपना आपा खो बैठा। उसने शस्त्र कार्यालय में भी उठापटक कर दी। और तो और उसने अपने ही साथी दारोगा के मुंह पर थप्पड़ जड दिया। कर्मचारी दहशत में आ गए।
शस्त्रकार्यालय के कर्मचारी के मुताबिक एक दारोगा किसी कार्य से कार्यालय में आया।

फाइल पूरी करने के लिए हाक टाक भी हो गई। देखते ही देखते उसने जिस तरह से अपना आपा खोया, उससे हर कोई हतप्रभ रह गए। बताया गया कि उसने डीएम साहब से फोन पर बात की। बात करते समय उसका कैसा व्यवहार था, यह वह जाने। किंतु इस बीच पुलिस गाड़ी शस्त्र कार्यालय पर आ गई। पुलिसकर्मियों ने टोका तो झूम रहे उस दारोगा ने अपने साथी दारोगा के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। फिर किसी तरह से इस दारोगा को कब्जे में कर गाड़ी में बिठाकर ले जाया गया।

जिस दारोगा को थप्पड़ मारे, वह सदर थाने में तैनात हैं। जानकार बता रहे हैं कि मांट थाने से यह दारोगा निलंबित होकर लाइन आए थे। और कुछ दिन पहले ही बहाल हुए हैं। खबर मिल रही है कि एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के आदेश पर सदर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। झूम रहे दारोगा का डाक्टरी परीक्षण भी कराया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.