Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: मकर संक्रांति के दिन सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए उत्तम रहेगा

by यूनिक समय • January 11, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनवरी के महीने में भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से भविष्य सूर्यदेव की तरह चमकता है। सूर्य की इस संक्रांति का असर विभिन्न राशियों पर पड़ता है। यह परिवर्तन विभिन्न राशियों के लिए बहुत ही शुभ योग लेकर आया है। आ़इए जानें इस परिवर्तन से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन नौकरी व्यवसाय में शुभ योग लेकर आ रहा है। परिवारिक तनाव थोड़ा हो सकता है।
वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। वहीं कुछ चीजें आपके हित में भी होंगी। धन के मामले में आपको खर्च अधिक करना होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए धन के मामले में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
कर्क राशि वालों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ खास परिणाम लेकर नहीं आ रहा है। नौकरी में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत खास है। नौकरी वालों को सफलता का स्वाद मिलेगा, वहीं नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी बढ़िया समय है।
कन्या राशि के लिए जातकों के लिए समय मिलाजुला है। आपको मानसिक तनाव का सामना रना पड़ सकता है, वहीं नौकरी में भी खास सावधानी रखें।
तुला राशि के लोगों के लिए धन के मामले में यह परिवर्तन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए इस परिवर्तन शुभ रहेगा। आपको धन लाभ तो होगा ही साथ नौकरी में भी सफलता हाथ लगेगी।
धनु राशि के लिए भी यह योग बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आया है, आपको बिजनेस भी लाभ होगा, धन के साधन बनेंगे।
मकर राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में लाभ तो स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
कुंभ राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतियों भरा होगा। इस राशि के लोगों को धन के मामल में खास ध्यान रखना होगा।
मीन राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। इस राशि के लोगों के लिए आय, धन, सेहत नौकरी सभी में सफलता मिलेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.