Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नगर निगम ने कीमती भूमि मुक्त कराई, श्रद्धालुओं के लिए पार्क बनाकर लगेगा वाटर एटीएम

by यूनिक समय • January 13, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृन्दावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग स्थित ललिताबाग के समीप सरकारी जमीन को पुलिसबल की मदद से कब्जा मुक्त कराया है। इस भूमि पर कुछ क्षेत्रवासियों ने अपना दावा जताते हुए विरोध भी किया । नगर निगम द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर पार्क का निर्माण प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के अपर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी के निर्देशन में विभागीय कर्मचारियों की टीम परिक्रमा मार्ग स्थित ललिताबाग के समीप विवादित भूमि पर पहुंची जहां कुछ लोगो ने अवैध रूप से लगभग 1.730 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। अधिकारियों का इशारा पाकर महाबली (जेसीबी) ने भूमि को कब्जामुक्त कराना शुरू किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगो ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोग उक्त भूमि पर न्यायालय का स्थगनादेश बता रहे थे। लेकिन निगम के अधिकारियों ने विरोध कर लोगो के दावे को दरकिनार कर पुलिसबल की मदद से भूमि पर से कब्जा हटा दिया।

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि विवादित जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे कब्जामुक्त कराकर उस पर श्रद्धालुओं की सुविधार्थ पार्क व वाटर एटीएम का निर्माण कराया जायेगा। जो कि निगम प्रशासन द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.