Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बरसाना पुलिस के हत्थे दो बाइक चोर चढ़े

by यूनिक समय • January 30, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, बरसाना। क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया। प्रभारीं निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने कस्बा इंचार्ज शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में एस आई अर्जुन राठी समेत फोर्स को बाइक चोरो को पकड़ने के लिए लगाया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रियाकुण्ड से राजस्थान के पहाड़ी तहसील के गांव सहसन गांव निवासी जाहिद पुत्र हनीफ,गुरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह को चोरी की बाइक सहित पकड़ा।

पकड़े गए अभियुक्तों की तलाशी लेने पर इनके पास एक 12 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस,एक चाकू बाइक चोरी करने में इस्तेमाल की जानी वाली मास्टर की बायर कतार व चाबी के गुच्छा बरामद किए। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन बाइक चोरों ने बरसाना क्षेत्र व हरियाणा में बाइक चोरी की घटना करना स्वीकारा। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक बरामद की गई ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.