Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नाबालिग लड़की से दो युवकों ने दुष्कर्म किया

by यूनिक समय • February 1, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी के परिजन खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। दोपहर बाद लौटने पर किशोरी ने आप बीती सुनाई। पीड़ित पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना में शिकायत की है।

शहर के निकटवर्ती गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी और बड़ी पुत्री के साथ रोजाना की तरह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गये थे। घर पर उसकी 13 साल की बेटी अकेली थी। इस दौरान गांव के ही पडोसी दो युवकों ने बहाने से घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपितों ने इस बारे में किसी को बताने पर तमंचा का भय दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। दोपहर को जब वह घर पहुंचे तो उसकी बेटी सहमी हुई गुमसुम बैठी हुई थी। उसके पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं इस मामले को लेकर गांव में देर शाम तक पंचायत का दौर चलता रहा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.