Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कलेक्टे्रट में जनता दर्शन कार्यक्रम, डीएम ने सुनी लोगों के मन की बात

by यूनिक समय • February 1, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। शासन के निर्देश पर कलेक्टे्रट कार्यालय में लगाए गए जनता दर्शन कार्यक्रम मेंं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जन सामान्य की समस्याएं सुनीं।

उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दर्शन में आए लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कोरोना संंक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर जोर दिया।

कहा कि मास्क लगाने, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर नियमित रूप करें। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के सामने नाली विवाद, भूमि पर अवैध कब्जे, वसीयत, भूमि की पैमाइश, शौचालय, राशन आदि से संबंधित शिकायतें आई।

उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित न रखा जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत लंबित पाई जाएंगी तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद यादव तथा संदीप वर्मा ने भी समस्याएं सुनीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.