Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जो सरकारी प्राथमिक विद्यालय पढ़ेगा, वह पीएम और सीएम बनेगा, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने  छात्रों को ऐेसे प्रोत्साहित किया

by यूनिक समय • February 6, 2021
Advertisement
Ad

शिक्षा संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। ग्राम अडूकी स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में अक्षय पात्र संस्था ने 350 छात्र एवं छात्राओं को हेप्पीनेस किट वितरण किया। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पहले बच्चे सोचते थे, कि विद्यालयों का अवकाश कब होगा लेकिन अब वह यह सोच रहे हैं कि विद्यालय कब से शुरू होंगे।

10 फरवरी से विद्यालय पुन: बच्चों के लिये शुरू हो रहे हैं, और जिस प्रकार बच्चों को पहले अक्षय पात्र द्वारा गरमा-गरम, पौष्टिक मध्याह्न भोजन प्राप्त होता था वह सेवा दोवारा शुरू हो जाएगी।शासकीय विद्यालय के छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जो छात्र प्राथमिक विद्यालय में पढ़ेगा, वह देश का प्रधानमंत्री बनेगा। जो प्राथमिक विद्यालय में पढ़ेगा वह प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा और जो प्राथमिक विद्यालय गांठौली में पढ़ेगा वह प्रदेश का ऊर्जा मंंत्री बनेगा।

विशिष्ठ अतिथि अक्षय पात्र के अनंतवीर्य दास ने बच्चों को सह अस्तित्व की भावना को एक किसान की कहानी के माध्यम से समझाया। बच्चों को हेप्पीनेस किट के विषय में संबोधित करते हुए कहा कि इसमें आपके अध्ययन के लिये पुस्तक, कॉपी, पेन सहित पोषण से संबंधित अन्य वस्तुओं का संग्रह किया गया है।नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मादंड ने ग्रामीणों को शासन द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में महापौर मुकेश आर्यबंधु एवं सुरेश्वर दास आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.