Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

किशोरी को भगा ले जाने का मामला, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

by यूनिक समय • February 11, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, राया (मथुरा)। कस्बा में तीन दिन पहले सादाबाद रोड़ से दूसरे विशेष संप्रदाय के युवक ने एक कॉलोनी निवासी दूसरे संप्रदाय की नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के मामले में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में उबाल पैदा हो गया।

नामजद आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने और लड़की के पिता पर राजीनामा के लिए दवाब बनाने को लेकर हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय लोगों ने सादाबाद रोड पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए विशेष संप्रदाय के लोगों की दुकानें बंद करवा दी। सूचना मिलते ही सूचना पर क्षेत्राधिकारी आरती सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, एसएसआई धर्मेंद्र यादव तथा कस्वा प्रभारी अजय अबाना समेत पुलिस फोर्स पहुंच गया।

दुकानें बन्द करा रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना के बाद सादाबाद रोड पर पीएससी तैनात कर दी गयी है सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएससी ने फ्लैग मार्च किया । गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने किशोरी को घटना की शाम वृन्दावन से बरामद कर दो युवकों के खिलाफ ं मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पुछताछ के लिए आरोपी के पिता को हिरासत में ले रखा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दविश डाल रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.