Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डीजे बजने का विरोध करना जिंदगी को पड़ा महंगा

by यूनिक समय • February 13, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
छाता (मथुरा)। कोतवाली अंतर्गत गांव खायरा में लगन सगाई कार्यक्रम में डीजे बजने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। मृतक का नाम दिनेश (25) उर्फ दानी बताया गया। गोली मारने का आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश के पिता मूलचंद ने बताया कि उसके परिवार में रात्रि को लगन सगाई का कार्यक्रम था। इस दौरान दौरान बॉक्स डीजे बज रहा था। लोग डीजे पर नाच गाना कर रहे थे।

रात्रि करीब 11 बजे के आसपास होडल निवासी रुपेश पुत्र सतपाल का उसके बेटे दिनेश से झगड़ा हो गया। उसी समय रूपेश ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। उसके कुछ समय बाद मध्य रात्रि को लगभग 2:00 बजे रुपेश अपने साथियों के साथ रामदेव शर्मा के यहां आया। यहां पर दिनेश सो रहा था। उसने पहले तो उसके पैर में डंडा मारा। वह जागा तो उसे गोली मार दी। गोली मारते ही आरोपी रुपेश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारिजन एकत्र हो गए। घायल दिनेश को निजी हास्पीटल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर को सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाते ही इंस्पेक्टर रवि त्यागी मौके पर पहुंचे। घटना का जायजा लिया। परिवारिजनों ने आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.