Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड

by यूनिक समय • February 14, 2021
Advertisement
Ad

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर में स्पा सेंटर और सैलून की आड़ लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। शनिवार को एडीसीपी उत्तरी ने टीम बनाकर छह जगह पर छापेमारी कराई। पुलिस के पहुंचने से स्पा सेंटर में अफरा तफरी मच गई. ग्राहक और युवतियां बचने के लिये बाहर भागने लगे। जिन्हें मौके पर ही पकड़ा गया। स्पा सेंटर संचालिका समेत 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिसमें 15 युवक और 20 युवतियां शामिल है। जबकि गिरोह से जुड़े कई लोगों को पुलिस तलाश रही है। वहीं छापेमारी के दौरान 2.58 लाख रुपये नगद और मोबाइल फोन बरामद हुए है।

एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि सैलून और स्पा में हो रहे देह व्यापार के बारे में शिकायत मिली थी. जिस पर कार्रवाई के लिये आठ टीमें बनाई गईं थी। इस दौरान इन्दिरानगर सेक्टर-12 ईश्वरपुरी स्थित अमाया हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर, सेक्टट-19 ओम प्लाजा स्थित जस्ट हेवन सैलून, द माउंटेन सैलून, खुर्रमनगर स्थित द स्टाइलिश स्पा सेंटर, शिवाजीपुरम स्थित पर्पल आर्चिड और इन्दिरा नगर स्थित ब्यूटी एंड माइंड स्पा सेंटर से 15 युवक और 20 युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

जिनमें द मांउटन स्पा सेंटर की संचालित भी शामिल है। एडीसीपी के मुताबिक सेक्स रैकेट से जुड़ा आयुष साथियों संग फरार है। उन्होंने बताया कि सैलून और स्पा सेंटर से पुलिस ने रजिस्टर और मोबाइल फोन बरामद किये हैं। जिनमें कई आपत्तिजनक मैसेज और फोटो हैं। वहीं स्पा सेंटर में नियमित आने वाले ग्राहकों के नाम रजिस्टर में दर्ज हैं। ग्राहकों से सैलून और स्पा सेंटर संचालक दो से दस हजार रुपये तक वसूलते थे। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.