Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक फिर महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, एक दिन में आए 4000 से अधिक केस, मुंबई 600 नए मरीज

by यूनिक समय • February 15, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। महाराष्‍ट्र में 39 दिन के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 4 हजार के पार पहुंची है जबकि मुंबई में ये आंकड़ा 600 को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मिले नए केस के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 20,64,278 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 51,529 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक राज्य में 1355 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इसी के साथ संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,75,603 हो गई है. राज्य में अभी भी 35,965 मरीज कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.7 फीसदी है जबकि कोरोना वायरस से मृत्यु दर 2.5 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में रविवार को 48,782 नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 1,53,21,608 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। इस बीच, मुंबई शहर में रविवार को 645 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 3,14,076 पहुंच गए हैं जबकि 11,419 संक्रमितों की मौत हो गई है। मुंबई मंडल में 1,141 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मंडल में 7,04,561 मामले हो गए हैं जबकि 13 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 19,685 हो गई है।

मुंबई मंडल के अन्‍य उपनगरों में भी स्थिति अभी ठीक नहीं
मुंबई मंडल में मुंबई शहर और उसके उपनगर आते हैं। नासिक में 122, पुणे शहर में 353 और पिंपरी चिंचवाड में 138 नए मामले आए है। औरंगाबाद शहर और हिंगोली में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया हैं। कोल्हापुर मंडल में एक मौत हुई है जो रत्नागिरी में हुई है। बीड में संक्रमण के कारण चार लोगों की जान गई है। इसके अलावा लातूर मंडल में कहीं से भी मौत की खबर नहीं है। अमरावती शहर में 430, यवतमाल में 105 और नागपुर शहर में 437 नए मामले सामने आए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.