Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राज्यपाल का 23 और 24 फरवरी को मथुरा प्रवास, वेटरिनरी कालेज के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

by यूनिक समय • February 22, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय प्रवास पर 23 फरवरी को आ रही हैं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के अलावा गोवर्धन परिक्रमा तथा बरसाना में राधा रानी मंदिर में दर्शन करेंगी।

24 फरवरी को मथुरा से हाथरस के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। विज्ञप्ति के अनुसार लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा राज्यपाल आनंदीवेन पटेल को प्रात: 10:00 बजे वेटरिनरी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेगी ।यहां से वह गेस्ट हाउस जाएंगी। पूर्वाह्न 11:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के बाद महिला स्वयं सहायता समूह एवं बैंक प्रबंधकों से इस विश्वविद्यालय परिसर में बैठक करेंगी। अपराह्न 3:15 बजे करीब टीवी ग्रसित बच्चों को गोद लेने वाले अधिकारी विशिष्ट जन संस्थानों के प्रतिनिधि से मुलाकात का उनका कार्यक्रम निश्चित है। सायं 4:00 बजे करीब जोनल स्तर की रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों से वह मीटिंग करेंगी। राज्यपाल कुछ देर गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद कार द्वारा मथुरा- वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम जाएंगी ।

राज्यपाल रात्रि विश्राम वेटरिनरी गेस्ट हाउस में ही करेंगी। 24 फरवरी को सुबह 8:30 बजे करीब हेलीकॉप्टर से वह गोवर्धन जाएंगी। राज्यपाल कार द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा करेंगी। प्रात: 10:00 बजे कार से बरसाना पहुंचेगी । इस बीच गोवर्धन से उनका हेलीकाप्टर बरसाना पहुंच जाएगा। वहां राधा रानी मंदिर में दर्शन करने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा वह हाथरस के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.