Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक मार्च से रोजाना ईएमयू मथुरा-गाजियाबाद के बीच दौड़ेगी

by यूनिक समय • February 26, 2021
Advertisement
Ad

प्रमुख संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा/ नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में स्थगित की गई लोकल टे्रनों को चालू करने के क्रम में रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने एक मार्च से लोकल टे्रन चलाने की तैयारियां कर ली है। मथुरा-गाजियाबाद, हाथरस-दिल्ली जंक्शन व अलीगढ़-नई दिल्ली के बीच अनारक्षित मेल /एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने मोबाइल एप पर अनारक्षित टिकटों की बुकिंग भी प्रारंभ करने का निश्चय किया है।

रेल प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक अनारक्षित ट्रेन संख्या 04419/04420 मथुरा-गाजियाबाद-मथुरा के बीच एक मार्च से चलेगी। ट्रेन संख्या 04419 मथुरा-गाजियाबाद अनारक्षित मेल एक्सप्रेस दैनिक ईएमयू मथुरा से सुबह 5:45 बजे चलेगी व उसी दिन सुबह 10:05 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। वापसी में 04420 गाजियाबाद-मथुरा अनारक्षित मेल एक्सप्रेस दैनिक ईएमयू गाजियाबाद से शाम 4:05 बजे चलेगी व रात के 8:40 बजे मथुरा पहुंचेगी।

मार्ग में यह रेलगाड़ी भूतेश्वर, वृंदावन रोड, अजई, छाता, कोशीकलां, होडल, बंचारी, सोलाका, रूंधी, पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद टाऊन, फरीदाबाद, तुगलकाबाद, ओखला, हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली सदर बाजार, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा जंक्शन, विवेक विहार और साहिबाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

जानकारी के अनुसार इसी तरह ट्रेन संख्या 04417/04418 हाथरस-दिल्ली जंक्शन-हाथरस के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04417 हाथरस-दिल्ली अनारक्षित मेल एक्सप्रेस दैनिक ईएमयू 1 मार्च से प्रतिदिन हाथरस से सुबह 6:10 बजे चलेगी और इसी दिन सुबह 10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04418 दिल्ली जंक्शन-हाथरस अनारक्षित मेल एक्सप्रेस दैनिक ईएमयू दिल्ली जंक्शन से शाम 5:55 बजे चलेगी व रात 9:20 बजे हाथरस पहुंचेगी।

एक अन्य अनारक्षित ट्रेन 04415/04414 अलीगढ़-नई दिल्ली-अलीगढ़ के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04415 अलीगढ़-नई दिल्ली अनारक्षित मेल एक्सप्रेस दैनिक ईएमयू अलीगढ़ से सुबह 6:20 बजे चलेगी व सुबह 9:25 बजे नई दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04414 नई दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़ अनारक्षित मेल एक्सप्रेस दैनिक ईएमयू नई दिल्ली जंक्शन से शाम 6:20 बजे चलेगी व रात के 9:10 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.