Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पति ने उठाया था पत्नी पर हाथ, साले ने दोस्तों के साथ कर लिया जीजा का अपहरण और…

by यूनिक समय • February 27, 2021
Advertisement
Ad

गुरुग्राम। गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 5 के गांव में पति—पत्नी के झगड़े के बाद साले ने अपने जीता का ही अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसे बेरहमी से मारपीट कर छोड़ दिया पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

गुड़गांव गांव में रहने वाले रूपेश ओर उनकी पत्नी कविता की शादी कुछ साल पहले हुई थी लेकिन शादी को लेकर छोटी-छोटी बातों पर विवाद गहराने लगा और इसी विवाद के चलते 20 फरवरी को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद कविता ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने भाई विकास को दी। गुस्से से लाल विकास ने अपने दोस्तों को साथ लिया और रात को गुरुग्राम जा पहुंचा। आते ही उसने अपने जीजा को घर से बाहर बुलाकर मारपीट शुरू कर दी और सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया।

इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो अपने दोस्तों की मदद से अपने जीजा को गाड़ी में जबरन बैठा लिया और मारपीट करने की नियत से कहीं और ले गया। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि मारपीट के बाद रूपेश को आरोपियों ने छोड़ तो दिया लेकिन गुड़गांव गांव से हुए युवक के अपहरण ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस के हाथ अपहरणकर्ताओं तक नहीं पहुंच सके हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.