Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बॉलीवुड महानायक ने सर्जरी के बाद शेयर की तस्वीर, किया फैन्स का शुक्रिया

by यूनिक समय • March 1, 2021
Advertisement
Ad

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैन्स में चिंता का माहौल था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी थी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है। हालांकि उन्होंने इस बात को बहुत कम शब्दों में लिखा था जिससे ज्यादातर लोग बस कयास ही लगा पा रहे थे. उन्होंने लिखा- मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अब एक ताजा ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अपने फैन्स का आभार व्यक्त किया है। इस ब्लॉग में अमिताभ ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके कान पर टेप जैसा कुछ लगा नजर आ रहा है। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी लिखा नहीं है. उन्होंने ब्लॉग में बस इतना ही लिखा है कि आपकी दुआओं और फिक्र के लिए मेरा प्यार और आभार।

बता दें कि बहुत से फैन्स को ये बात डरा गई थी कि अमिताभ को सर्जरी के लिए जाना है. सभी को यही डर सता रहा था कि आखिर अमिताभ बच्चन को अचानक क्या हो गया है? ऐसी कौन सी मेडिकल कंडीशन आ पड़ी है कि एक्टर को सर्जरी करवानी पड़ रही है?

मालूम हो कि 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन के ऊपर इंडस्ट्री के करोड़ों रुपये लगे हुए हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ के पास काम की कोई कमी नहीं है और अब भी उन्हें धड़ाधड़ फिल्में मिलती जा रही हैं। झुंड, चेहरे, बटरफ्लाई, मेडे और ब्रह्मास्त्र जैसी उनकी कई फिल्में अभी रिलीज होनी हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.