Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

धंसकी सड़क खोल रही कमीशन का खेल, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में फंसी

by यूनिक समय • March 2, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को रोकने के कितने दावे कर लें किंतु भ्रष्टाचार की बात अधिकारियों के बीच से खत्म नहीं होती है। इसका जीता जागता उदाहरण यहां प्रकाश में आया है। करीब एक पखवाड़े पहले बनी सड़क ईंटों से ट्रैक्टर-ट्राली का वजन सहन नहीं सकी, वह ऐसी धंसकी कि लोग देखते रह गए।

जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण जन्म भूमि के सामने सीवर लाइन डालने के बाद मुख्यमंत्री आगमन से पहले रातों-रात सड़क बनाकर तैयार कर दी गई। किसी को यह आभास नहीं था कि सड़क इतनी जल्दी धंसक जाएगी। श्रीकृष्ण जन्म स्थान परिसर में चल रहे कार्यों को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली ईंट लेकर आई, लेकिन उसके वजन से ट्राली सड़क के गड्ढ़े में धंसक गई।

यह तो गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस लापरवाही भरे कार्य को लेकर क्षेत्रीय लोगो ने अंगुली उठाना शुरु कर दिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन क्या ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.