Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भयानक हादसा, एसयूपी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत

by यूनिक समय • March 4, 2021
Advertisement
Ad

एजेंसी, होल्टविले (कैलिफोर्निया, अमेरिका)। कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर मंगलवार तड़के एक एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और कई शव सड़क के पार पड़े देखे गये. एसयूवी में 25 लोग सवार थे। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। अधिकारी मामले की मानव तस्करी के पहलू को लेकर जांच भी कर रहे हैं। मैक्सिको के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर मैक्सिको के हैंं

पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तब कुछ यात्री वाहन को निकालने की कोशिश कर रहे थे और कुछ लोग सड़क किनारे मैदान में छानबीन कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रेलर का सामने का किनारा एसयूवी के बायीं ओर लगा था और दो खाली ट्रेलर उसके पीछे जुड़े थे।

कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के प्रमुख उमर वाटसन ने बताया कि पुलिस ने 12 लोग मृत पाये. एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई। मैक्सिको के विदेश विभाग में उत्तर अमेरिकी मामलों के निदेशक रॉबर्टो वेलासको ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर घटना की पुष्टि की और बताया कि मरने वालों में कम से कम 10 लोग मैक्सिको से हैंं

हालांकि किसी की पहचान नहीं बतायी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण का पता लगाया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने सारे लोग वाहन में क्यों सवार थे, जबकि उसमें सिर्फ आठ लोगों के बैठने की जगह थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.