Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस ने 22 लाख रुपये की भांग के साथ एक तस्कर को पकड़ा

by यूनिक समय • March 4, 2021
Advertisement
Ad

सिटी संवाददाता
यूनिक समय, कोसीकलां। छाता सर्किल के डिप्टी एसपी के नेतृत्व में कोटवन चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कैंंटर (ट्रक) में छिपा कर रखे गये 35 क्विंटल भांग बरामद किया है। एक तस्कर को भी पकड़ा है। पकड़े गये गांजे की कीमत 22 लाख रुपये बतायी जा रही है।
डिप्टी एसपी जितेंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक रोहित कुमार के साथ कोटवन पुलिस चैकी पर घेराबंदी करके बीती रात कैंटर ट्रक संख्या यूपी 12 एटी 7667 को पकड़ा। ट्रक में पीछे की तरफ फूल गोभी लदा हुआ था। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसमें 89 बोरे में छिपा कर रखा गया 35 क्विंटल भांग बरामद हुआ। पकड़े गये तस्कर ने अपना गय्यूर अली पुत्र बहाव अली, निवासी चैडी गली, लद्दा वाला थाना कोतवाली, जिला मुजफ्फरनगर बताया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.