Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन: गारमेंटस के शोरुम में भीषण आग, तीन करोड़ रुपये का माल स्वाहा

by यूनिक समय • March 4, 2021
Advertisement
Ad

सिटी रिपोर्टर
यूनिक समय, वृंदावन। गारमेंटस के शोरूम में आज तड़के लगी भीषण आग करीब तीन करोड़ रुपये का माल कर जलकर स्वाहा हो गया। आग की लपटों को देखकर आसपास रहने वाले लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। आग की भवायहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि पांच-छह दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तीसरी मंजिल में सो रहे परिवार के लोगों ने पड़ोस के मकान की छत पर कूदकर जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर नगर निगम वृंदावन जोन कार्यालय चौराहा से अनाज मंडी जाने वाले रास्ते वृंदावन गारमेंट्स शोरूम है। बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद करीब तीन बजे इस शोरुम से काला धुएं निकलता दिखाई दिया। यहां से निकलते लोग कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देनी लगी। आग का शोर गुल सुनकर आसपास रहने वाले लोगों की नींद टूट गई। सभी लोग ‘घरों से बाहर निकल आए। बेसमेंट से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में पूरे शो रूम को अपनी जद में ले लिया। सूचना पर पुलिस आ गई। आग की भयावहता को देखते हुए मथुरा से पांच-छह दमकल की गाडी आ गई। आग इतनी विकराल थी कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।

वजह थी आग लगने के कारण शो रूम के शटर जाम हो गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शो रूम मालिक प्रहलाद चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहा था। उसने अपनी और परिवार की जान दूसरे मकान की छत पर कूदकर बचाई। इस आग के कारण उसके शो रूम में करीब 2 से ढाई करोड़ का नुकसान हो गया। इस अग्निकांड में माल के साथ दो बाइक भी जलकर राख हो गई। अग्निकांड के मंजर को देखकर हर कोई दुखी नजर आया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.