Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एसपी ने कोचिंग सेंटर संचालकों की क्लास ली

by यूनिक समय • March 5, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। महानगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ऑपरेशन फूफा अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (यातायात) कमल किशोर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया मथुरा के सबसे बड़े एजुकेशन हब बीएसए कॉलेज रोड पर कोचिंग सेंटरों द्वारा रोड पर पार्किंग बनाए जाने की शिकायत की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने रोड को जाम करने वाले कोचिंग सेंटरो के संचालकों के साथ बैठक की। ई चालान ऑफिस में बुलाई गई बैठक कोचिंग सेंटरों के संचालकों को हिदायत देते हुए कहा किसी भी सूरत में रोड को जाम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कोचिंग सेंटर के संचालकों से सुझाव मांगने के साथ अपनी-अपनी पार्किंग व्यवस्थित सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में टीएसआई विष्णु शर्मा ,टीएसआई अश्वनी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा तथा मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.