Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

युवक ने फांसी का फंदा चूमा, मां, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया बिलखते हुए

by यूनिक समय • March 12, 2021
Advertisement
Ad

विक्रम सैनी
यूनिक समय, चौमुहां/छाता। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली जनूवी में गृहक्लेश के कारण एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

शुक्रवार की सुबह गांव तरौली जनूबी में रोतान (30) पुत्र स्व. तोरन सिंह का शव उसी के घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने बताया कि रोतान शराब पीने का आदि था। गुरुवार की शाम रोतान अपने पत्नी और बच्चों से अलग दूसरे कमरे में सो गया। शुक्रवार की सुबह रोतान की पत्नी चाय देने गई तो कमरे की अंदर कुंडी लगी हुई थी।

काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो जंगले से कमरे में झांककर देखा तो रोतान फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। उसको फांसी के फंदे पर लटका देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना छाता पुलिस को दी। सूचना पर पहुचें एसएसआई सुरेंद्र कुमार ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टाय घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। रोतान घर में अपनी मां. पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.