Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विपक्षी दलों के बहकावे में नहीं आएं: ऊर्जा मंत्री

by यूनिक समय • March 13, 2021
Advertisement
Ad

विक्रम सैनी
यूनिक समय, चौमुहां। कृषि बिलों के विरोध में किसानों के बीच पहुंच रहे किसान मोर्चा, सपा, रालोद एवं कांग्रेस नेताओं को जवाब देने के लिए भाजपा जन चौपालों के माध्यम से किसानों समेत हर वर्ग के लोगों को सजग कर रही है। वह किसी के बहकावे में नहीं आए।

शनिवार को गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव राल में भाजपा की ओर से आयोजित जन चौपाल के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी और मोदी सरकार की सभी योजनाएं जनहित में है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नाममात्र को आती थी और भाजपा सरकार में बिजली जाती नही है ।

किसानों को किफायती दरों में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने कहा कि मोदी- योगी राज में किसान संपन्न है। आज किसानों की फसलों की सरकारी दरों पर रिकार्ड खरीदारी हो रही। फसलों की सिंचाई के लिए नहर बम्बों में भरपूर पानी पानी आ रहा है। सभी सड़के गढ्ढा मुक्त और पहले से छोड़ी बनाई जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा हुआ है। कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल,हीरा सिंह,सुनील चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, चेतन स्वरूप पराशर,चंद्रभान कुंतल,नितिन शर्मा, युवराज सिंह,रमनलाल,तेजप्रकाश, केके गौतम एवं कमल प्रसाद ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता भीमा मुकदम ने की। संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.