Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अभी तक आपको नहीं मिली गैस सिलेंडर की सब्सिडी, फटाफट करे ये काम!

by यूनिक समय • March 14, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, लेकिन आप सब्सिडी लेकर राहत पा सकते हैं. सब्सिडी के पैसे सीधे ग्राहकों के खाते में भेजे जाते हैं। सब्सिडी पाने से पहले यह चेक कर लें कि आप सब्सिडी पाने के हकदार हैं या नहीं। इसके बाद में अगर आप पाने के हकदार है और उसके बाद भी सब्सिडी नहीं मिल रही है तो अपने बैंक अकाउंट से आधार को फटाफट लिंक करा लीजिए. लिंक कराने के बाद पैसे सीधे आपके खाते में आने लगेंगे।

सब्सिडी न मिलने का बड़ा कारण
सब्सिडी न मिलने का बड़ा कारण एलपीजी आईडी का अकाउंट नंबर से न जुड़ना होता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से संपर्क करें और अपनी समस्या से उसे वाकिफ कराएं। वहीं टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

सब्सिडी मिल रही है या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक
सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट https://cx.indianoil.in/ पर विजिट करें।
अब आपको Subsidy Status और Proceed पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको Subsidy Related (PAHAL) के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना है।
आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG ID दर्ज करनी है।
इसके बाद इसे वेरिफाई करें और सब्मिट कर दें।
इसके बाद आपको पूरी जानकारी सामने मिल जाएगी।

किन लोगों को मिलती है सब्सिडी
राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय है, जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती है। 10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर होती है।

अब तक 225 रुपये महंगा हो चुका है सिलेंडर
दिसंबर से लेकर अब तक गैस सिलेंडर की कीमतों में 225 रुपये का इजाफा हो चुका है। दिसंबर में सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी जोकि बढ़कर 819 रुपये हो गई थी। बता दें पहली बार में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद 25 फरवरी को गैस की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की गयी थी और उसके बाद फिर आज एक मार्च को 25 रुपये की वृद्धि की गयी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.