Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शादी के पांच घंटे बाद दुल्हन लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार!

by यूनिक समय • March 14, 2021
Advertisement
Ad

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में रविवार को लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के 5 घंटे बाद दुल्हन जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। इस मामले में परिजनों ने दुल्हन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की तलाश में दबिश दे रही है।

मामला थाना पुवायां जेबां गांव का है। जहां एक महिला ने बताया कि उसकी देवर की शादी नहीं हुई थी। पुवाया के मोहल्ला छावनी निवासी युवक और मुंड़ा गांव के साथी ने महिला से उसके देवर की शादी कराने की बात की थी। शादी के बदले 30 हजार खर्च करने को कहा. हामी भरने पर आरोपी युवक महिला और उसके देवर को अपने साथ फर्रुखाबाद ले गया। वहां 12 मार्च को पुवाया के देवी स्थान मंदिर में महिला के देवर से युवती की शादी करा दी गई। इसके बाद महिला अपने देवर और उसकी दुल्हन को अपने घर ले गई।

घर पहुंचने के बाद करीब 5 घंटे बाद रात दुल्हन अचानक गायब हो गई। उसका पता लगने पर महिला और उसके परिवार के लोग घंटों तलाशते रहे। इस दौरान घर में जेवर और पैसे देखें गये तो पता लगा दुल्हन लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है। पीड़ित महिला और उसका देवर पुवायां कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें इससे पहले छापाबोझी गांव में भी एक युवक से शादी कराने के नाम पर 70 हजार ठग लिए गए थे। लखीमपुर बलिया कस्बे की एक युवती से शादी कराई गई थी। जो बाद में जेवर लेकर फरार हो गई थी। ऐसे मामलों में कई लोग बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.