Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विद्युत बकाएदारों को जागरुक करने को साइकिल से निकले एक्सईन

by यूनिक समय • March 14, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से विद्युत बकाएदारों को सहूलियत देने के लिए जा रही एक मुश्त समाधान योजना ( ओटीएस स्कीम) के तहत एक्सईएन मनीष गुप्ता एवं अवर अभियन्ता सत्येन्द्र कुमार मौर्य ने शहर में साइकिल से भ्रमण कर ओटीएस स्कीम के बारे में जागरूक किया। बताया गया कि उपभोक्ताओं को ओटीएस स्कीम का लाभ लेने के लिए 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 31 मार्च तक भुगतान जमा कराने की अंतिम तिथि रहेगी।

यह प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को ओटीएस स्कीम का लाभ मिल सके। इसी को लेकर एक्सईन मनीष गुप्ता ने अपनी टीम के साथ शहर में साइकिल से भ्रमण कर लोगों को ओटीएस स्कीम के प्रति जागरूक किया। रविवार को साइकिल से सदर, कृष्णापुरी, जनरल गंज, विश्रामघाट, होलीगेट एवं डैम्पियर आदि क्षेत्रों की फीडर की पेट्रोलिंग की गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.