Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महिला की हत्या करने वाले तीन बदमाश पकड़े

by यूनिक समय • March 16, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। थाना हाइवे अंतर्गत बसंत कुंज कॉलोनी में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गये बदमाशों ने महिला कमलेश की गला दबाकर हत्या की थी ।

गौरतलब है कि बसंत कुंज कॉलोनी में करीब एक सप्ताह पहले कमलेश नामक महिला की हत्या कर दी गई थी । 10 मार्च को वादिया कुमारी योगेश पुत्री स्व. धर्मवीर सिंह निवासी केशवकुन्ज एटीवी के पीछे थाना हाईवे ने अपनी मां कमलेश की हत्या के सम्बन्ध में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस मामले की गहराई से छानबीन की। यह तथ्य सामने आया कि मृत महिला की हत्या नामजद लोगों द्वारा नहीं बल्कि विधवा कमलेश के साथ बेलदारी का काम करने वाले एक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से गला दबाकर उसकी हत्या की थी। उसके गले के टिप्स अन्य सामान लूट कर ले गए थे ।

एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि महिला कमलेश की हत्या के आरोप में पप्पू पुत्र कलूटा निवासी गांव फेचरी थाना वृन्दावन, रतन पुत्र भोवल निवासी शारदापुरी कालोनी एटीवी के पीछे थाना हाईवे तथा सिया पुत्र नानक चन्द्र निवासी गांव लोहागढ थाना कैंप जिला पलवल हरियाणा को पकड़ा गया है। बदमाशों के पास से कमलेश से लूटे गए जेवरात बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में हाइवे थाना निरीक्षक विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, स्वाट टीम प्रभारी श्री एसआर गौतम तथा सर्विलांंस सेल प्रभारी जसवीर सिंह टीम समेत शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.