Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजस्व परिषद के चेयरमैन मथुरा का दौरा कर लौटे

by यूनिक समय • March 18, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक कुमार त्रिवेदी ने सदर तहसील का निरीक्षण कर लौट गए। उन्होंने रिकॉर्ड रुम एवं न्यायालय, खाद्य आपूर्ति के दस्तावेजों को देखा। निरीक्षण में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए निर्देश दिए है।

सदर तहसील के बाद बोर्ड चेयरमैन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।ं उन्होंने रिकॉर्ड रूम समेत सभी कार्यालयों का जायजा लिया। चेयरमैन दीपक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। राजस्व विभाग में बहुत से कार्य हो गए हैं जो कार्य शेष रह गए हैं। वह भी समय से पूरे कर लिए जाएंगे। शेष कार्यों को पूरा करने और सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व संबंधी जो भी शिकायतें आतीं, उनका निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।
चेयरमैन के साथ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल,सीडीओ नितिन गौड,एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ब्रजेश कुमार एवम सदर उप जिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.