Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्री बालकृष्ण प्रभु ने किया नौका विहार, कन्हैया मुझे ले चल पल्ली पार…

by यूनिक समय • March 23, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। कुम्भ क्षेत्र स्थित श्रीजी बाबा नगर खालसा द्वारा यमुना किनारे घाट पर श्रीबालकृष्ण प्रभु के नौका विहार, चुनरी मनोरथ व दीपदान का आयोजन हुआ। वैष्णव संप्रदाय के महिला-पुरुष अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली। खालसा के महंत राधाकान्त गोस्वामी एवं आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने फूलों से शृंगारित नौका में ठाकुर जी (श्री बाल कृष्ण प्रभु) को विराजमान करा कर यमुना में विहार कराया। इस मौके पर भक्तों ने ठाकुर जी के पद गाए तथा संगीतमय कीर्तन किया।ं जहां विराजे राधारानी अलबेली सरकार कन्हैया मुझे ले चल पल्ली पार….।

मेरा आपकी कृपा सब काम हो रहा है…. आदि भजनों की प्रस्तुति दी। ठाकुर जी को नौका विहार के दर्शन हेतु यमुना घाट किनारे भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। नाव पर सवार भक्तों ने यमुना महारानी को चुनरी ओढ़ाई। समापन पर श्रद्धालुओं ने यमुना में दीपदान किया। कार्यक्रम का संयोजन मधुसूदन गोस्वामी व मुकुंद गोस्वामी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, बनवारी लाल अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, राधारमन अग्रवाल, राघव शास्त्री, श्रीवल्लभ गोस्वामी, राघव आचार्य तथा अमित भारद्वाज आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.